• Subscribe Us

logo
20 अप्रैल 2024
20 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कोविड टीकाकरण में हो रही लापरवाही, दूसरी डोज के लिये भटक रहे लोग

Posted on: Wed, 14, Jul 2021 3:15 PM (IST)
कोविड टीकाकरण में हो रही लापरवाही, दूसरी डोज के लिये भटक रहे लोग

देवरिया ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में कोविड टीकाकरण में बड़े पैमाने पर लापरवाही हो रही है। दुसरे डोज का डेट बीत जाने के बाद भी टीका नहीं लगाया जा रहा है। इस सम्बन्ध में सम्बंधित जिम्मेदार अधिकारी भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। उनका कहना होता है आपके मोबाइल पर सूचना आ जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार देवरिया जिला मुख्यालय पर एक वयोवृद्ध पत्रकार हैं जिनका नाम डाक्टर शशिधर मिश्र है। उनका कहना है कि बीते 28 जून को उन्हें सेकेंड डोज लगाया जाना था। लेकिन अब तक उन्हें सेकेंड डोज नहीं लग पाया। डाक्टर मिश्र ने इस मामले में कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की है लेकिन कोई सही जानकारी नहीं दे रहा है। जिसकी वजह से वे काफी परेशान हो गए हैं। उक्त प्रकरण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो पाया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।