• Subscribe Us

logo
20 अप्रैल 2024
20 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बंलुदशहर गैंगरेप के आरोपी की जमानत मंजूर

Posted on: Sat, 12, Nov 2016 1:58 PM (IST)
बंलुदशहर गैंगरेप के आरोपी की जमानत मंजूर

बुलंदशहर: बुलंदशहर में एनएच-91 पर मां-बेटी के साथ हुए गैंगरेप कांड़ के एक आरोपी जबर सिंह की आज सुबह जेल से रिहाई हो गयी। कोर्ट ने जबर सिंह को दो लाख रूपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के 2 जमानतियों द्वारा जमानत लिए जाने पर रिहा किया है। क्योंकि मामले की जांच कर रही सीबीआई निर्धारित समय में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं कर पायी। बता दें कि बीते 29, 30 जुलाई को हुए हाइवे गैंगरेप कांड़ के आरोपी जबर सिंह, रहीशुद्दीन व शाहबेज को 2 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

जबर सिंह के साथ ही कोर्ट ने रहीशुुदुदीन व शाहबेज को भी जमानत दे दी है। दोनों के जमानत के दस्तावेज वेरिफिकेशन के बाद शीघ्र ही रहीशुददीन व शाहबेज की भी जेल से रिहाई होने की संभावना है।​ बुलंदशहर जेल से रिहा होने पर जबर सिंह ने खुद को निर्दोष बताया है। साथ ही उन्होंने बुलंदशहर पुलिस पर झूठा फंसाने का आरोप लगाया है। साथ ही न्यायपालिका पर विश्वास भी जताया है। बीते 30 जुलाई की रात महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ बुलंदशहर हाईवे के पास गैंगरेप किया गया था। इस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से ये तीनों आरोपी मुख्य थे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।