• Subscribe Us

logo
18 अप्रैल 2024
18 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

नाबालिग लड़की की सड़क किनारे मिली लाश

Posted on: Thu, 18, Oct 2018 7:37 PM (IST)
नाबालिग लड़की की सड़क किनारे मिली लाश

मधुबनीः (रामकृष्ण मंडल) बिहार के मधुबनी में सड़क किनारे एक नाबालिग लड़की की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मधुबनी के अंधराठाढ़ी स्थित रुद्रपुर थाना क्षेत्र के महरैल गांव में देर रात 13 वर्षीया एक लड़की की लाश मिली। वह अपनी चचेरी छोटी बहन के साथ दुर्गा पूजा देखने घर से निकली थी। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच परिजनों को उसकी मौत का पता चला।

बताया जाता है कि कुछ अनजान युवक उसे जबरन उठा ले गए थे। दूसरी ओर पुलिस इसे सड़क दुर्घटना में मौत बता रही है। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी की तथा रास्ता रोका। परिजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। मृत लड़की दिल्ली में रहती है, नवरात्रि में मेला घूमने अपने घर आई थी। उसके साथ मेला घूमने गई लड़की ने परिजनों को बताया है कि के जब वे दोनों मंदिर की तरफ जा रहीं थीं तो दो बाइक सवार अनजान लड़कों ने उसे धक्का मार कर गिरा दिया और उसकी बड़ी बहन को अपने साथ उठा ले गए। इसके बाद उसकी लाश मिली। पूरा मामला पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। कुछ लोग लड़की के साथ दुष्कर्म की भी संभावना व्यक्त कर रहे हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: माइक्रो इलेक्ट्रिक इण्डिया के फ्री सर्विस कैम्प में लाभान्वित हुये सैकड़ों ग्राहक हवन, यज्ञ, भण्डारे के साथ 9 दिवसीय अनुष्ठान सम्पन्न जयन्ती पर याद किये गये महान गणितज्ञ आर्यभट्ट Lucknow: एटा में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार, 4 की मौत, 5 घायल बसपा ने राकेश कुशवाहा को पार्टी से निकाला