• Subscribe Us

logo
19 अप्रैल 2024
19 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

सेवा, संकल्प और समर्पण पर टिका है भाजपा का आधार-प्रधानमंत्री

Posted on: Sun, 07, Nov 2021 9:43 PM (IST)
सेवा, संकल्प और समर्पण पर टिका है भाजपा का आधार-प्रधानमंत्री

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हुई। मीटिंग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं है, यही उसे दूसरी पार्टियों से अलग बनाता है। पार्टी का आधार सेवा, संकल्प और समर्पण पर टिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सीख देते हुए कहा कि ज्ञान सिर्फ किताबों से नहीं मिलता, लोगों के बीच काम करने से तजुर्बा आता है।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा ने आज केंद्र में जो स्थान पाया है, उसका बहुत बड़ा कारण ये है कि पार्टी सामान्य व्यक्ति से हमेशा जुड़ी रहती है। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पीएम मोदी ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक का उद्घाटन किया है। इसमें एक अनोखी पहल हुई है, जिसमें सारे प्रतिभागियों का डिजिटल पंजीकरण हुआ है। बैठक में 342 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जब 2014 में हमारी सरकार आई तो किसानों के लिए बजट में सिर्फ 23,000 करोड़ रुपए व्यय करने की व्यवस्था थी, लेकिन पिछली बार वित्त मंत्री ने जो बजट पेश किया, उसमें किसानों के लिए 1 लाख, 23 हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।