• Subscribe Us

logo
19 अप्रैल 2024
19 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

प्रत्येक ग्राम पंचायत पर खोलें जायेगें दो जन सेवा केन्द्र

Posted on: Sun, 29, Nov 2020 7:22 AM (IST)
प्रत्येक ग्राम पंचायत पर खोलें जायेगें दो जन सेवा केन्द्र

बस्तीः उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आम जनमानस को सुगमतापूर्वक निर्बाध रूप से महत्वपूर्ण शासकीय सेवायें ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से आनलाइन उनके ग्राम पंचायत पर ही त्वरित गति से उपलब्ध कराने हेतु अथक प्रयास किये जा रहें है। उक्त जाकनारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है।

उन्होने बताया कि वर्तमान में उ.प्र. शासन की कुल 35 विभाग की 258 सेवायें यथा आय, जाति, निवास, खतौनी, हैसियत, लाउडस्पीकर, विकलांग प्रमाण पत्र आदि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से आम जनमानस को जन सेवा केंद्रों द्वारा उपलब्ध करायी जाती है। सी.एस.सी. 3.0 योजना से प्रदेश स्तर पर 1.5 लाख नए केन्द्रो से 4.5 लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि सी.एस.सी. 3.0 योजना से प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार के अवसरों में वृद्धि करते हुये जनपद की समस्त ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्र में निर्धारित मानको के अनुसार जन सेवा केन्द्रो को संचालन किया जाना है।

इस हेतु जनपद में 2 डिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडर का चयन किया गया है। जिसके माध्यम से आम जनमानस को स्थानीय स्तर पर उनके द्वार के निकट ही सेवा का लाभ प्राप्त हो जायेगा। जिससे शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक भाग दौड़ से भी आम नागरिकों को राहत मिलेगी। इस योजना से जनपद में लगभग पॉच हजार लोगों को ग्राम पंचायत स्तर पर ही रोजगार प्राप्त होगा। साथ ही उनके आय में पहले से 4 गुना अधिक की वृद्धि होगी। नई व्यवस्था में जन सेवा केन्द्र संचालक को 15 रू0 प्रति आवेदन प्राप्त होगा।

इस योजना द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराये जा रहे है। नई व्यवस्था हेतु शासकीय सेवाओं हेतु 30 रू0 शुल्क लिया जायेगा। निर्धारित शुल्क से अधिक लेने पर संबंधित जन सेवा केन्द्र (सी.एस.सी. केन्द्र) का आवंटन निरस्त कर दिया जायेगा। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बस्ती सौरभ द्विवेदी ने सी.एस.सी. 3.0 योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 नवम्बर की मध्य रात्रि से यह योजना 75 जनपदों में प्रभावी है जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत पर 2 जन सेवा केन्द्र खोलें जायेगें एवं पूर्व से संचालित जनसेवा केन्द्र को भी नवीनीकरण करते हुये इस योजना में शामिल किया जायेगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: दस्तक अभियान 30 अप्रैल तक जमीन खरीद फरोख्त मामले में 24 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज