• Subscribe Us

logo
25 अप्रैल 2024
25 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बाजे गाजे के साथ निकली कलश यात्रा, श्रीराम कथा का हुआ शुभारम्भ

Posted on: Wed, 03, Mar 2021 3:45 PM (IST)
बाजे गाजे के साथ निकली कलश यात्रा, श्रीराम कथा का हुआ शुभारम्भ

गायघाट, बस्ती (विजय कुमार गुप्ता)। स्थानीय राम जानकी मार्ग स्थित प्रसिद्ध सोमेश्वरनाथ धाम शिव मन्दिर पाऊं में नौ दिवसीय श्री रूद्र महायज्ञ एवं संगीतमयी श्रीराम कथा का भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुभारम्भ हुआ। अवध धाम से पधारी कथा वाचिका आचार्या जयश्री त्रिपाठी व जगद्गुरु लक्ष्मणाचार्य जी की मौजूदगी में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कलश यात्रा में शामिल हुए।

गाजे बाजे के साथ निकली कलश शोभा यात्रा के दौरान क्षेत्र की ग्यारह सौ कन्याओं के समूह के अलावा स्थानीय लोगों का जत्था पौराणिक सरयू नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरकर वैष्णोपुर, कलवारी, चकदहा होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु माथे पर पीली पट्टी और हाथों में ध्वज लिए हुए थे। जय श्री राम और भोलेनाथ के जयघोष से समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश शोभा यात्रा में हाथी घोड़ा ऊंट और रथ का समूह लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना रहा। कलश यात्रा में यज्ञाचार्य, ग्राम प्रधान, आयोजक अभिषेक पाण्डेय, स्वामी नारायण द्विवेदी, शिव शंकर शुक्ल, काशी नाथ द्विवेदी, विद्यासागर दूबे, भगवान देव तिवारी, दुर्गा प्रसाद शुक्ल, श्याम सुन्दर द्विवेदी, नीलम द्विवेदी, अंगनू प्रसाद, हजारी लाल भारती, जनार्दन तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आटो चालक, खलासी ने मिलकर उड़ाया दो लाख का जेवर