• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

संत निरंकारी मिशन द्वारा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में वृक्षारोपण

Posted on: Wed, 24, Feb 2021 9:14 AM (IST)
संत निरंकारी मिशन द्वारा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में वृक्षारोपण

उत्तराखण्ड ब्यूरो (कुदन शर्मा) संत निरंकारी मिशन द्वारा 21 से 23 फरवरी तक देश भर में ’वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण’ अभियान चलाया गया, जिसमें देश भर की ’3000 शाखाओं ने लगभग 2 लाख पौधे लगाए’ और साथ ही इन पौधों को कम से कम 3 वर्ष के लिए संरक्षित करने का प्रण भी लिया गया। यह अभियान देश के अतिरिक्त दूर देशों में भी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में आयोजित किया गया। बाबा हरदेव सिंह जी महाराज महाराज ने 36 वर्षों तक इस मिशन की बागडोर संभाली और संपूर्ण मानवता को कृतज्ञ किया।

यह अभियान संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित किया गया! पिछले वर्ष इसी दिन 1320 सरकारी अस्पतालों की सफाई की गई थी। सन् 2003 से बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म दिवस पर ही स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत हुई, जिसका आरंभ स्वयं बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने अपने कर कमलों द्वारा किया और यह संदेश दिया कि ’प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दोनों हानिकारक हैं’ देशव्यापी स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान तब से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। समय-समय पर अन्य सार्वजनिक स्थानों की सफाई के अतिरिक्त अस्पतालों, रेलवे स्टेशन, पुरातन स्मारकों, समुद्र तथा नदियों के तटों इत्यादि पर विशेष ध्यान दिया जाता रहा है।

आज वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज बाबा हरदेव सिंह जी के संदेश को आगे बढ़ाते हुए यही प्रेरणा दे रही हैं कि ’जीवन तभी सार्थक है जब यह दूसरों के काम आए’। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की नींव सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने वर्ष 2010 में रखी थी। आज 23 फरवरी को स्थानीय काशीपुर ब्रांच में निरंकारी भवन और उसके आस पास तथा समस्त निरंकारी परिवारों के द्वारा अपने अपने घरों में एवं आवश्यक स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया। स्थानीय मुखी श्री इंद्रजीत सचदेवा जी के अस्वस्थ होने के कारण पूज्य भाई साहब राजेंद्र जी सहयोगी एवं सेवादल संचालक प्रवीण अरोड़ा जी की देखरेख में निरंकारी सत्संग भवन काशीपुर में ओम प्रकाश जी एवं अन्य महापुरुषों भाई बहनों के द्वारा वृक्ष लगाए गए।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।