• Subscribe Us

logo
19 अप्रैल 2024
19 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

चन्द्रगुप्त महिला महाविद्यालय में सुरक्षा से जुडे मद्दों पर चर्चा

Posted on: Mon, 26, Oct 2020 5:08 PM (IST)
चन्द्रगुप्त महिला महाविद्यालय में सुरक्षा से जुडे मद्दों पर चर्चा

बनकटी, बस्तीः मथौली स्थित चन्द्रगुप्त प्रभावंश महिला महाविद्यालय में सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिलाओं की सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जूम वेबिनार के माध्यम से छात्राओं को महिला सुरक्षा से सम्बंधित कानूनों की जानकारी दी गयी। प्रबन्धक डॉ अनिल कुमार मौर्य ने आधुनिक समाज में महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि किसी भी सभ्य समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इस पर विमर्श अत्यंत आवश्यक है। प्राचार्य डॉ अनिता मौर्य ने महिला सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा बनाये गए कानूनों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जागरूक होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता विवेकानंद शुक्ल ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से सम्बंधित केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे विधिक प्रयासों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में कहीं भी महिलाओं पर अत्याचार हो तो वे एक जागरूक नागरिक की तरह आवाज उठाना सीखें। इस अवसर पर डॉ सुनील कुमार, श्रीमती सरोज मौर्य विजय कुमार यादव, सुधीर मोहन त्रिपाठी, ज्योति पाल, श्रृंखला पाल, नीलम गुप्ता और श्रेया ने भी छात्राओं को जानकारी मुहैया कराई।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: दस्तक अभियान 30 अप्रैल तक जमीन खरीद फरोख्त मामले में 24 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज