• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अपने कार्यों की बदौलत जीतेगी भाजपा-स्वतंत्रदेव

Posted on: Fri, 23, Oct 2020 5:52 PM (IST)
अपने कार्यों की बदौलत जीतेगी भाजपा-स्वतंत्रदेव

देवरिया ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से एक संक्षिप्त वार्ता के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश के सातों विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यों और अपने नेता की बदौलत जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि सातों विधानसभा में वातावरण बहुत ही अच्छा है।

कार्यकर्ताओं का परिश्रम तथा जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा के शासनकाल में बढ़ते अपराधों और भ्रष्टाचार को जनता देख ही चुकी है। अब स्थिति यह है कि प्रदेश के गुंडा और माफिय त्रस्त हैं तथा उनकी छाती पर बुलडोजर चल रहा है। जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से यह पूछा गया कि उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बारे में आपकी पार्टी का क्या निर्णय रहा है? तो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने चुप्पी साध ली और प्रश्न का उत्तर दिए बिना चले गए। इसके पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यहां शहर के कसया रोड स्थित एक मैरिज लान में भाजपा के युवा शक्ति सम्मेलन में आए हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।