• Subscribe Us

logo
26 अप्रैल 2024
26 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

पटना में महिला सिपाही संग बलात्कार

Posted on: Wed, 23, Dec 2020 9:45 AM (IST)
पटना में महिला सिपाही संग बलात्कार

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में महिला सिपाही संग रेप का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पटना के एक होटल में बलात्कार हुआ है। आरोपी भी बिहार पुलिस में सिपाही है। इस मामले में महिला के सिपाही पति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरी तरफ तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला राजधानी के राजीव नगर थाना इलाके का है।

अपने आप में इस तरह का यह पहला मामला है, जब पीड़ित महिला, उसका पति और बलात्कार का आरोपी, तीनों ही पुलिस में सिपाही हैं। महिला सिपाही भोजपुर जिले की रहने वाली है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी पटना में ही बिहार पुलिस के लिए चल रहे सिपाही बहाली में लगी हुई है। सिपाही पति की पोस्टिंग दूसरे जिले में है। जबकि, बलात्कार का आरोपी सिपाही राजीव कुमार की तैनाती सहरसा में है। राजीव और महिला सिपाही एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। सोमवार को राजीव पटना में आया था। उसने राजीव नगर थाना इलाके में एक होटल में कमरा लिया। इसके बाद उसने महिला सिपाही को मिलने के लिए कॉल कर बुलाया था।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।