• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

गला रेतकर मार डाला पत्नी को

Posted on: Sat, 07, Apr 2018 11:24 PM (IST)
गला रेतकर मार डाला पत्नी को

समस्तीपुर (रामकृषण मंडल) समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना के शासन गांव में एक पति ने पत्नी की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। पति ने इस घटना को बीती रात अंजाम दिया। उसने तरछेविया से पत्नी की गर्दन रेत हत्या की।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने रात में ही महिला की लाश बरामद करने के साथ पति को भी गिरफ्तार कर लिया। हसनपुर थाना अध्यक्ष महादेव कामत ने बताया कि हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया तरछेबिया भी बरामद कर ली गई है। हत्यारा पति मंटून चौधरी गांव में ही घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर ताड़ी की दुकान चलाता था। ग्रामीणों के अनुसार मंटून चौधरी सनकी मिजाज का था। वह अक्सर 40 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के साथ मारपीट करता रहता था। वह दुकान पर ही रात में सोता था। घर में काम निपटाने के बाद रेखा भी वहीं चली जाती थी। बीती रात भी रेखा सोने के लिए ताड़ी की दुकान पर गई थी। जहां रात में किसी बात पर विवाद के बाद उसने पत्नी की तरछेबिया से गर्दन रेत दी।

पत्नी की मौत होने के बाद उसके परिजन गांव से एक हजार फुट की दूरी पर स्थित एक बगीचे में लाश गाड़ने के लिए गड्ढा खोद रहे थे। हसनपुर थाना अध्यक्ष महादेव कामत ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस बगीचे में पहुंची और लाश को गड्ढा में गाड़ने के पूर्व ही अपने कब्जे में ले लिया। इधर, पत्नी की हत्या करने के बाद मंटून फरार हो गया था लेकिन ग्रामीणों ने खोज कर रात में ही उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ करने के साथ ही घटना के कारणों की जांच में जुटी है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।