• Subscribe Us

logo
20 अप्रैल 2024
20 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

लक्ष्मण पाण्डेय के परिवार से मिले ‘आप’ नेता

Posted on: Wed, 28, Jul 2021 9:44 AM (IST)
लक्ष्मण पाण्डेय के परिवार से मिले ‘आप’ नेता

संतकबीर नगर (संजय श्रीवास्तव) आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव सूर्या त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने किसान नेता स्वर्गीय लक्ष्मण पांडे के परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से स्वर्गीय पांडे जी के परिवार के साथ खड़ी है और परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इस दौरान त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है, प्रदेश में अपराधियों व गुंडों का बोलबाला है, अपराधियों के मन में जरा सा भी पुलिस का खौफ नहीं है। योगी आदित्यनाथ प्रदेश को सुचारू रूप से चलाने व अपराध मुक्त बनाने में पूर्ण रूप से असफल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में व्याप्त गुंडाराज को देखते हुए आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है, उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। आम आदमी पार्टी ने किसान नेता की हत्या में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग करती हैं। आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल में अजय नारायण मिश्र, दुर्विजय यादव, सुजीत दुबे, विजय प्रताप, अरविंद यादव, अशोक, रजवंत यादव समेत आदि लोग मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।