• Subscribe Us

logo
20 अप्रैल 2024
20 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

किशोर स्वास्थ्य मंच का हुआ आयोजन, जागरूक की गयीं बेटियां

Posted on: Sun, 07, Mar 2021 8:20 AM (IST)
किशोर स्वास्थ्य मंच का हुआ आयोजन, जागरूक की गयीं बेटियां

संत कबीरनगर (संजय श्रीवास्तव) राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में हुआ किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम का आयोजन राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में आयोजित किया गया। छात्राओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, व्यक्तिगत स्वच्छता आदि कार्यक्रमों पर बोलते हुए डॉक्टर सोनी सिंह ने किशोरियों को साफ सफाई तथा किशोर, किशोरियों(10-19 वर्ष) के लिए सप्ताह में एक बार आयरन की नीली गोली, साल में दो बार पेट में कीड़े मारने की गोली देने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अंत में सोनिया मैम ने कहा कि खून की कमी को नजर अंदाज न करें, नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से जाए। व्यायाम शिक्षिका सोनिया द्वारा बच्चों से रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर पेंटिंग एवम् प्रश्नोत्तरी भी करवाई गयी। रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता कार्यक्रम में 6 सफल छात्राओं को निर्णायक मंडल द्वारा पुरस्कार भी वितरण किया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।