• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

भगवान राम के स्वागत में सजी अयोध्या

Posted on: Sat, 14, Nov 2020 9:17 AM (IST)
भगवान राम के स्वागत में सजी अयोध्या

अयोध्या (प्रभाकर चौरसिया) योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद वैश्विक पटल पर अयोध्या की दिव्यता और भव्यता को नई पहचान मिली है। यहां दिवाली के मौके पर तीन दिनों तक अयोध्या की सजावट, सुन्दरता देखने लायक रहती है। इस बार भी दीपावली पर अयोध्या भगवान राम के स्वागत के लिए सजी है। अयोध्या में तीन दिन के दीपोत्सव की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। आज पहली बार रामलला के मंदिर में 11 हजार दीप जलाए गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या में जन्मभूमि पहुंचकर रामलला की पूजा की। इसके बाद रामकथा पार्क में भगवान की अगवानी की। सीएम योगी और आनंदीबेन पटेल ने शाम को दीपोत्सव की शुरुआत की। दीपोत्सव के लिए सरयू के 24 घाटों पर छह लाख दीये जलाये गए। इस दिन भगवान राम का राज्याभिषेक भी किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- भगवान राम का मंदिर बनने के इंतजार में दुनियाभर में भक्तों की कई पीढ़ियां गुजर गईं। भक्तों का यह सपना पीएम मोदी की वजह से पूरा हुआ। आज पांच सदी का संकल्प पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है। रामजन्म भूमि के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद यह पहली दिवाली है। इस कारण भी अयोध्या में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बाहर से आये कलाकारों के प्रदर्शन तो मन मोहने वाले हैं। बस एकटक निहारते रहिये, नजर नही हटती। कभी उनके नृत्य और अभियन पर निगाहें टिक जाती हैं तो कभी अद्भूत तरीके से सजाये गये लाखों दियों पर।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।