• Subscribe Us

logo
26 अप्रैल 2024
26 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

उत्तराखण्ड में भारत बंद का व्यापक असर

Posted on: Wed, 09, Dec 2020 4:56 PM (IST)
उत्तराखण्ड में भारत बंद का व्यापक असर

काशीपुर, उत्तराखण्डः (कुंदन शर्मा) देशव्यापी भारत बंद का उत्तराखंड में खासा असर देखने को मिला। काशीपुर में भारत बंद को लेकर किसान संगठनों का खुला समर्थन करते हुए व्यापारियों ने भी बाजार बंद रखा। कांग्रेस पार्टी के लोगों ने भी नगर निगम गेट के सामने सड़क पर धरना प्रदर्शन किया। वहीं किसानों द्वारा रैली निकाल कर विरोध दर्ज कराया गया। पुलिस प्रशासन की ओर से अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर विशेष एहतियात बरती गई। बंद को तमाम राजनैतिक दलों और विभिन्न संगठनों का समर्थन मिला। काशीपुर में सुबह से ही किसान नेताओं के नेतृत्व में किसानों और व्यापारी नेताओं के द्वारा बंद को सफल बनाने का एक प्रयास स्वरूप बाजारों में घूम घूम कर स्थानीय व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की गई।

इसके बाद सभी किसान टांडा चैराहे पर एकत्र हुए और जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा किसान नेताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कहा कि किसी भी हालत में सरकार को यह तीनों कृषि कानून अध्यादेश वापस लेने होंगे। इस दौरान किसानों ने नगर में बंद को सफल बनाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन के साथ तमाम किसानों ने टांडा तिराहे पर एकत्र होकर बाजार बंद कराने के लिए मार्च निकाला।

यहाँ किसान नेताओं में अवतार सिंह, भारतीय किसान यूनियन के रविन्द्र राणा, गगन कांबोज, प्रभपाल सिंह, वीरजोत सिंह, प्रताप विर्क, प्रभजोत ग्रेवाल समेत सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे। उधर कूंडा चैराहा पर भी किसानों ने चक्का जाम कर एक सभा का आयोजन किया और धरना दिया। टनकपुरः टनकपुर में किसानों के भारत बंद को कांग्रेसियो ने केंद्र सरकार का पुतला दहन कर अपना समर्थन दिया। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल की अगुवाई में कांग्रेस जनों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंक कर किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन व्यक्त किया। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि सरकार तत्काल किसान विरोधी बिल को वापस ले।

जसपुर में विधायक आदेश चैहान के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ समस्त व्यापार मंडल और किसान नेताओं ने एकजुट होकर नगर के सुभाष चैक से मुख्य मार्ग होते हुए गांधी पार्क ठाकुरद्वारा बस स्टैंड अफजलगढ़ बस स्टैंड सेमेन दी-74 पर होते हुए पुलिस चैकी लकड़ी मंडी होते हुए सुभाष चैक पहुंच कर प्रदर्शन के माध्यम से कृषि बिल का विरोध करते हुए भारत बंद का समर्थन किया। इस दौरान सरकार व प्रशासन के आदेशों को भी पूरी तरह मद्देनजर रखते हुए मुख्य मार्ग को प्रतिबंधित नहीं किया गया। इस मौके पर जसपुर एसडीएम सुंदर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भट्ट, पुलिस क्षेत्राधिकारी काशीपुर जसपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।