• Subscribe Us

logo
20 अप्रैल 2024
20 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सपा कार्यकर्ता सुधर जायें तो यूपी में कम हो जायेंगे अपराध

Posted on: Mon, 24, Aug 2015 12:21 PM (IST)
सपा कार्यकर्ता सुधर जायें तो यूपी में कम हो जायेंगे अपराध

मिर्जापुर: भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता तथा केन्द्रीय जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्री उमा भारती ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की खराब हालत को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा यदि सपा कार्यकर्ता सुधर जाएं तो प्रदेश में अपराध कम हो जाएंगे।

विंध्यवासिनी मंदिर में पूजन-दर्शन करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बहुत बढ़ रही हैं, खासकर महिलाओं के प्रति जरायम शर्मनाक हालत में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता सपा सरकार से इतनी त्रस्त हो गई है कि अगले विधानसभा चुनावों में इसका जाना एकदम तय है। उन्होंने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि पिछले 15 महीने में मोदी सरकार ने अनेक उत्तम कार्य किए हैं।

अपने कार्यों की बदौलत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो बार और देश की बागडोर संभालेंगे। भारत की विदेश नीति की चहुंओर चर्चा हो रही है। केन्द्रीय नदी विकास मंत्री ने गंगा नदी की सफाई के बारे में कुछ भी बोलने से यह कहते हुए इन्कार कर दिया कि इस बारे में उनका काम बोलेगा। सपा सरकार द्वारा गोमती नदी की सफाई करवाये के जाने में उनकी प्रतिक्रिया पूछे जाने पर कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव साबरमती नदी की तर्ज पर ऐसा कर पाते हैं तो बहुत ही अच्छा होगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।