• Subscribe Us

logo
23 अप्रैल 2024
23 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Jammu & kashmir

शून्य से नीचे पहुंचा कश्मीर का पारा

Posted on: Fri, 18, Nov 2016 8:40 PM (IST)
शून्य से नीचे पहुंचा कश्मीर का पारा

कश्मीर: यहां के अधिकतर इलाकों में जबर्दस्त ठंड पड़ रही है। रात का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। लद्दाख के करगिल शहर में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। श्रीनगर का तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यहां के तापमान में कल की तुलना में थोड़ा सुधार दर्ज किया गया है। कल तापमान शून्य से 2.7 डिग्री कम दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में करगिल सबसे ठंडा स्थान रहा और रात में यहां का तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उन्होंने बताया कि लेह शहर का तापमान भी शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। लंबे समय तक शुष्क मौसम के बाद यहां ठंडी हवाएं चल रही हैं।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में कल का तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। कल यहां का तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम था। दक्षिणी कश्मीर का कोकरनाग शहर ही केवल ऐसा स्थान रहा, जहां रात का न्यूनतम तापमान शून्य से अधिक रहा। यहां रात का तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा जो घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। यहां का तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी मुफ्त राशन के साथ रोजगार की भी गारण्टी दे रही कांग्रेस- अशोक श्रीवास्तव Gorakpur: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की हुई समीक्षा Lucknow: विसरा रिपोर्ट के मुताबिक जहर से नही हुई मुख्तार अंसारी की मौत दो युवकों के झगड़े में बीचबचाव करने गये युवक को लगी गोली पंचर होने के काद पेड़ से टकराई हाईस्पीड कार, 4 की मौत, 2 घायल DELHI - New Delhi: केजरीवाल को दी गई इंसुलिन