• Subscribe Us

logo
28 मार्च 2024
28 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

मज़दूर दिवस पर आत्मदाह करने गए दो कामगार गिरफ्तार

Posted on: Tue, 01, May 2018 8:37 PM (IST)
मज़दूर दिवस पर आत्मदाह करने गए दो कामगार गिरफ्तार

समस्तीपुर (रामकृष्ण मंडल) समस्तीपुर कलक्ट्रेट के समक्ष मज़दूर दिवस पर बंद रामेश्वर जुट मिल खोलने की मांग को लेकर आत्मदाह करने गए दो कामगारों को नगर थाने की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए जाने वाले कामगारों में पालन पासवान और श्यामचंद्र साहनी शामिल हैं। इससे पहले जूट मिल के समीप से दोनों कामगार अन्य सहयोगियों के साथ जुलूस के रूप में निकले।

रास्ते भर सभी रामेश्वर जूट मिल को खोलने और कामगारों को भुखमरी से बचाने के नारे लगा रहे थे। दोनों कामगारों ने सोमवार को ही कलेक्ट्रेट के समक्ष शुरू हुए दो दिवसीय धरना व उपवास स्थल पर आत्मदाह करने की घोषणा की थी। इसको लेकर नगर थाने की पुलिस पहले से ही चौकस थी। कामगारों का जुलूस जैसे ही कलेक्ट्रेट के पास पहुचा पुलिस ने आत्मदाह की घोषणा करने वाले दोनों कामगारों को हिरासत में ले लिया। उसके बाद दोनों को पुलिस की गाड़ी में बैठा कर थाना ले जाया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: घर में आग लगाने के मामले में दोष सिद्ध होने पर अभियुक्त को 10 साल की सजा व 10 हजार का अर्थदण्ड प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप दोषी को 10 साल की सजा, 22 हजार का अर्थदण्ड पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर पुलिस चौकी से मात्र 300 मीटर की दूरी पर चोरों ने उड़ाए जेवर पत्रकार के पितृशोक पर साथियों ने व्यक्त की शोक संवेदना बनकटी के बजहा उपकेन्द्र से 29 मार्च को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति पुस्तकें सैद्धान्तिक ज्ञान देती हैं, भ्रमण व्यवहारिक- बीईओ नगरपालिका के पेंशनर्स ने मण्डलायुक्त से वार्ता के बाद स्थगित किया धरना DELHI - New Delhi: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में यूपी की पहली महिला प्रत्याशी राहुल गांधी की यात्रा का असर, अग्निवीर योजना में बदलाव को राजी हुये रक्षामंत्री