• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

बिहार के बांका जिले में भीषण हादसा, गैस सिलेंडर फटने से 5 बच्चों की मौत

Posted on: Wed, 29, Dec 2021 9:43 AM (IST)
बिहार के बांका जिले में भीषण हादसा, गैस सिलेंडर फटने से 5 बच्चों की मौत

बिहार डेस्कः बिहार राज्य के बांका ज़िले में राजावर ग़ांव में मंगलवार देर शाम रसोई गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत हो गई है। रजौन के अंचलाधिकारी मो. मोइनुद्दीन के मुताबिक यह घटना अशोक पासवान के घर खाना बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर फटने की वजह से हुई है। इस घटना में पांच बच्चों के अलावे एक और व्यक्ति जख्मी हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही रजौन थाना के इंस्पेक्टर राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। बताते हैं कि राजावर गांव निवासी अशोक पासवान एवं उनके छोटे भाई प्रकाश पासवान के घर में गैस सिलेंडर पहले से लीक कर रहा था, जैसे ही अशोक की पत्‍नी सरिता ने खाना बनाने के लिए माचिस जलाई अचानक सिलेंडर में आग लग गई। आंगन में पास में ही पांचों बच्चे खेल रहे थे। वे आग की चपेट में आ गए। देखते-देखते पांचों बच्‍चों ने दम तोड़ दिया।

मृतकों में अशोक पासवान के 12 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार, अंशु कुमारी (8), सीमा कुमारी (7), शिवानी कुमारी (6) (चारो बेटियां) और छोटे भाई प्रकाश पासवान की बेटी सोनी कुमारी (3) शामिल हैं। घटना की जानकारी होने पर डीएम सुहर्ष भगत, एसपी अरविंद कुमार गुप्ता, एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव सहित जिले के कई पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। अंचलाधिकारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।