• Subscribe Us

logo
16 अप्रैल 2024
16 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बाज़ारों में इस बार भी ईद की रौनक नदारद

Posted on: Mon, 10, May 2021 12:02 AM (IST)
बाज़ारों में इस बार भी ईद की रौनक नदारद

मऊ (सईदुज्जफर) ईद-उल-फितर को मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। रमज़ान पूरे होने के बाद मनाई जाने वाली वाली ईद इस बार भी लॉकडाउन की वजह से फीकी ही रहेगी और बाज़ारों में इस बार भी ईद की रौनक नदारद है। घरों में रहकर ईद की नमाज़ अदा की जाएगी और त्योहार मनाया जाएगा।

सरकार की गाइडलाइन के अनुसार शहर की प्रमुख जामा मस्जिदों सहित सभी मस्जिदों और ईदगाहों में सिर्फ पांच लोग ही नमाज अदा कर सकेंगे। ईद को लेकर इस बार बाजारों में रौनक नहीं है। लॉकडाउन की वजह से बाजार बंद पड़े हैं। छूट के दौरान सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खोली जा रही हैं, जबकि हर वर्ष रमज़ान माह में देर रात तक बाजार गुलज़ार रहते थे। चांद रात पर तो पूरी रात बाजारों में रौनक रहती थी। ईदगाह में साल में दो बार ईद की नमाज़ होती है, लेकिन इस बार भी ईदगाह बंद ही रहेगी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: मामूली बात को लेकर भतीजे ने चाचा को मार डाला पैकोलिया सेल्समैन लूटकांड का खुलासा, नगदी बरामद जिला पंचायत सदस्य की पत्नी का शव फंदे से लटकता मिला लखीमपुर से ट्रैक्टर चुराकर भागे, बस्ती में पकड़े गये पत्रकारों के फलाहार कार्यक्रम में बोले राजेन्द्रनाथ तिवारी, बस्ती का महत्व समझें ‘आप’ ने दिया इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी को समर्थन ईद मिलन समारोह में दिया भाईचारे का संदेश