• Subscribe Us

logo
20 अप्रैल 2024
20 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

10 साल की बच्ची संग दरिंदगी, जांच में जुटी पुलिस

Posted on: Tue, 20, Jul 2021 10:01 AM (IST)
10 साल की बच्ची संग दरिंदगी, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराजः जिले में 10 साल की बच्ची संग दरिंदगी का मामला सामने आया है। बच्ची घर में अकेली थी। खेत से जब मां लौटी तो उसकी बेटी लहूलुहान घर के एक कोने में तड़प रही थी। उसने मां को पड़ोसी युवक की करतूत बताई तो उसके होश उड़ गए। मां ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला यमुनापार के करछना थाना क्षेत्र का है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

घटना सोमवार शाम की है। करछना थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी यह व्यक्ति मेहनत-मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता है। सोमवार को वह सुबह मजदूरी करने चला गया था। घर पर पत्नी और 10 वर्षीय बेटी थी। शाम को महिला अपनी बेटी को घर में छोड़कर चारा काटने गई थी। इसी बीच गांव में रहने वाला कमलेश (20 साल) उसके घर पहुंच गया।

उसने लड़की के साथ रेप किया। ज्यादती का शिकार हुई बच्ची को ब्लीडिंग हो रही थी। वह दर्द से तड़प रही थी, लेकिन डर के मारे जख्मी हालत में रोते हुए घर में दुबकी थी। जब मां वापस लौटी तो लड़की उससे लिपट कर रोने लगी। तब तक वह खून से लथपथ हो चुकी थी। समझाने पर लड़की ने सारी कहानी बताई। सीओ करछना राजेश यादव ने बताया कि आरोपी युवक फरार है। बच्ची के साथ घटना हुई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: योग और आयुर्वेद से ही जीवन सम्भव : कर्नल के सी मिश्र रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, मवेशी की झुलसने से भी मौत, गृहस्थी जलकर राख बस्तीः यूपी बोर्ड में हरैया क्षेत्र का परचम पीहू चौहान, वैभव गुप्ता ने टॉप किया यूनिक साइंस एकेडमी बस्ती में विकास पुरूषों की भरमार, लेकिन समस्यायें हजार एमपी इ.का. एवं प्रैक्सिस विद्यापीठ के बच्चों ने फहराया परचम, मिल रही बधाइयां Gorakpur: साफ सफाई में सामूहिक जिम्मेदारी निभाएं, बुखार हो तो सरकारी अस्पताल जाएं Lucknow: UP में सबसे ज्यादा 65.95% वोटिंग GUJRAT - Bharuch: मान गये कांग्रेस के नाराज नेता, गठबंधन प्रत्याशी को दिया सर्मथन बेटे की चप्पल नहर से निकालने के प्रयास में बाप ने गंवाई जान