• Subscribe Us

logo
25 अप्रैल 2024
25 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
समाचार > अंतरराष्ट्रीय

‘बेवाॅच‘ से हाॅलीवुड में प्रियंका का पदार्पण

Posted on: Wed, 17, Feb 2016 6:55 PM (IST)
‘बेवाॅच‘ से हाॅलीवुड में प्रियंका का पदार्पण

लॉस एंजिलिसः हिन्दी फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ‘बेवॉच’ से हॉलीवुड फिल्म में पर्दापण कर रही हैं। इस फिल्म के सह-अभिनेता ड्वेन जान्सन ने इसकी पुष्टि की है। पिछले साल हॉलीवुड टीवी थ्रिलर कार्यक्रम ‘क्वांटिको’ से शुरूआत करने वाली प्रियंका (33) 1990 के दशक में आउ टीवी धारावाहिक पर आधारित फिल्म में खलनायिका विक्टोरिया लीड्स की भूमिका में होंगी।

जान्सन (43) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है और प्रियंका के इसमें शामिल होने का स्वागत किया है। अभिनेता ने वीडियो के साथ लिखा है कि वह दुनिया के बड़े सितारों में से एक है। जबर्दस्त प्रतिभाशाली और अत्यधिक खतरनाक-बेवॉच के लिए सही। हमारे समूह में शामिल होने पर प्रियंका चोपड़ा का स्वागत। उन्होंने बताया है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले सप्ताह शुरू होगी।

‘मैरी कॉम’ की अभिनेत्री ने भी अपने इंस्टाग्रम पेज पर एक वीडियो साझा की है। ‘बेवॉच’ फिल्म में एलेक्जेंड्रा डडारियो, आईलफेंश हडेरा और केली रोहरबाच भी नजर आएंगे।

माध्यम जी मीडिया




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आटो चालक, खलासी ने मिलकर उड़ाया दो लाख का जेवर