• Subscribe Us

logo
20 अप्रैल 2024
20 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कांग्रेस मुख्यालय में याद किये गये पं. मोतीलाल नेहरू और अब्दुल गफ्फार खान

Posted on: Tue, 07, Feb 2023 9:35 AM (IST)
कांग्रेस मुख्यालय में याद किये गये पं. मोतीलाल नेहरू और अब्दुल गफ्फार खान

लखनऊ, 06 फरवरी। दो बार कांग्रेस अध्यक्ष रहे पंडित मोती लाल नेहरू की पुण्यतिथि एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अब्दुल गफ्फार खान की जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह ने कहा कि जब देश में आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी उस समय पंडित मोती लाल नेहरू प्रथ पंक्ति के लोगों में एक थे।

जलिया वाला बाग कांड के बाद वर्ष 1919 में अमृतसर में हुए कांग्रेस के अधिवेशन में पहली बार अध्यक्ष तथा कलकत्ता अधिवेशन 1928 में दोबारा अध्यक्ष चुने गये। अब्दुल गफ्फार खान पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ खुदाई खिदमतगार प्रतिरोध आंदोलन के संस्थापक थे। वह एक राजनीतिक और आध्यात्मिक नेता थे जो अपने अहिंसक विरोध और आजीवन शांति वाद के लिए जाने जाते रहे। संगठन सचिव अनिल यादव ने कहा कि पंडित मोती लाल नेहरू आजादी की लड़ाई के वह महापुरूष थे जिन्होंने उस समय के लाखों रूपये की वकालत छोड़ देश के लिए आजादी के दिवाने हो गये।

अपना पुराना घर स्वाराज्य भवन कांग्रेस को दिया जो आजादी की लड़ाई का केन्द्र बना। अब्दुल गफ्फार खान पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया इन्हें सीमान्त गांधी के नाम से भी जानती है। वर्ष 1987 में भारत सरकार द्वारा भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर संचालन अनन्ता तिवारी ने किया तथा उपस्थित लोगों में जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय, विकास श्रीवास्तव, बृजेन्द्र सिंह, समीर श्रीवास्तव, शहाना सिद्दीकी, राजेश सिंह काली, सुनीता रावत, शीला मिश्रा, दयानंद सिंह दुसाध, केडी शुक्ला, सुशीला शर्मा, नरेन्द्र गौतम मेहताब जायसी, राजेन्द्र पाण्डेय, रुबीना रईस आदि प्रमुख रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।