• Subscribe Us

logo
25 अप्रैल 2024
25 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

24 घण्टों में देश में 3,82,602 नये संक्रमितों की पहचान हुई है, 3,37,548 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुये, 3,783 की जान गई

Posted on: Wed, 05, May 2021 8:30 AM (IST)
24 घण्टों में देश में 3,82,602 नये संक्रमितों की पहचान हुई है, 3,37,548 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुये, 3,783 की जान गई

नई दिल्लीः देशभर में कोरोना कहर बरपा रहा है। अस्पतालों में बेड और आक्सीजन की कमी है, मरीजों को भर्ती कराने में जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इन तमाम दुश्वारियों के बीच पिछले 24 घण्टों में देश में 3,82,602 नये संक्रमितों की पहचान हुई है, 3,37,548 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुये हैं। कोविड 19 डॉट ओआरजी के आंकड़ों के मुताबिक इसी 24 घण्टे के दौरान 3,783 मरीजों की जान चली गयी।

वहीं 34,84,824 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। अब तक के आंकड़ों के बात करें तो 2,06,58,334 लोग संक्रमण की चपेट में आये हैं, इनमें 1,69,38,400 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुये हैं जबकि 2,26,169 मरीजों की जान चली गयी। आइये राज्यों की स्थिति पर एक नजर डालें। महाराष्ट्र में पिछले 24 घण्टों में 51,880 नये कोरोना मरीज मिले, पहले से इलाज करा रहे 65,934 मरीज ठीक हुये, 891 के मौत हो गयी। 6,41,910 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। पिछले 24 घण्टों में कर्नाटक में 44,631 नये मरीज मिले, 24,714 लोग स्वस्थ्स हुये और 288 की मौत हुई।

अभी भी 4,64,363 मरीजों का इलाज चल रहा है। केरल में 37,190 नये मरीज मिले, 26,148 डिस्चार्ज हुये, 57 की मौत हो गयी और 3,56,868 मरीजों का इलाज चल रहा है। यूपी में इसी दौरान 25,770 संक्रमितों की पहचान हुई, और इससे ज्यादा 38,683 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुये। 351 मरीजों की मौत हो गयी। 2,72,568 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। तमिलनाडु में 21,228 संक्रमितों की पहचान हुई, 19,112 ठीक हुये और 144 की मौत हो गयी। 1,25,230 का अभी भी इलाज चल रहा है। आन्ध्र प्रदेश में 20,034 नये मरीज मिले, 12,202 ठीक हुये, 82 की मौत हो गयी। वहीं 1,59,597 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घण्टे में 19,953 नये कोरोना मरीज मिले, 18,788 डिस्चार्ज हुये, 338 की मौत हुई और 90,419 मरीजों का इलाज चल रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आटो चालक, खलासी ने मिलकर उड़ाया दो लाख का जेवर