• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

भाजपा मंडल अध्यक्ष की नवसृजित थाने में हुई कुटाई, प्रभारी मंत्री ने थाने को बताया था सुधार केन्द्र

Posted on: Tue, 12, Jan 2021 10:12 PM (IST)
भाजपा मंडल अध्यक्ष की नवसृजित थाने में हुई कुटाई, प्रभारी मंत्री ने थाने को बताया था सुधार केन्द्र

देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के नवसृजित थाना बरियारपुर के हवालात में बंद एक युवक को छुड़ाने गए भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की थाने के दीवान ने थाना परिसर में जमकर लाठियों से पीटा तथा उसका सर फोड़ दिया। इस पुलिस पिटाई के मामले में दीवान को एसपी ने निलंबित कर दिया है। एसपी के निर्देश पर मामले की जांच सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय कर रही हैं।

उधर घायल भाजपा नेता का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार नये नवेले बरियापुर थाने के लगड़ा गांव निवासी बलिराम चौरसिया को मारपीट के मामले में बरियारपुर थाने की पुलिस ने रविवार को देर रात हिरासत में लिया था। बलिराम को थाने पर छुड़ाने पहुंचे भाजपा मंडल बरियारपुर के अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष नागेश्वर पासवान थाने पर पूछताछ करने गए थे। जहां दीवान से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दीवान ने डंडा से भाजपा नेता की जमकर पिटाई कर दी। जिससे भाजपा नेता का सिर फट गया। जिस पर आरोपी दीवान मनोज पटेल को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने कहा कि जांच में दोषी मिलने पर दीवान के खिलाफ कार्रवाई की गई है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।