• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

मतदाता सूची में 15 दिसम्बर तक नाम जोड़े जायेंगे

Posted on: Sat, 21, Nov 2020 10:50 PM (IST)
मतदाता सूची में 15 दिसम्बर तक नाम जोड़े जायेंगे

बस्तीः जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देशन में अर्हता तिथि 01.01.2021 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन करा दिया गया है। उक्त जानकारी डिप्टी कलेक्टर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश सिंह ने दी है।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए दावे एवं आपत्तियां 15 दिसंबर तक प्राप्त की जाएगी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में 22 नवंबर रविवार, 28 नवंबर एवं 05 दिसंबर शनिवार, 13 दिसंबर रविवार विशेष पुनरीक्षण की तिथि होगी। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 05 जनवरी तक किया जाएगा। 14 जनवरी पूरक सूचियों की तैयारी एवं मुद्रण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को किया जाएगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।