• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

OMG पिछले सारे रिकार्ड टूटे, बुधवार को मिले 4,12,373 नये कोरोना मरीज, 3,979 की मौत

Posted on: Thu, 06, May 2021 9:01 AM (IST)
OMG पिछले सारे रिकार्ड टूटे, बुधवार को मिले 4,12,373 नये कोरोना मरीज, 3,979 की मौत

नई दिल्लीः देश में बुधवार को मिले नये कोरोना मरीजों की संख्या ने पिछले सारे रिकार्ड ध्वरूत कर दिये। देशभर में कुल 4 लाख 12 हजार 373 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, वहीं 3,979 लोगों की जान चली गई। यह अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। राहत की खबर ये है कि 3,30,525 मरीज संक्रमण से मुक्त हुये हैं। 36,62,715 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

अब तक के आंकड़ों की बात करें तो देश में 2,10,70,852 लोग कोरोना महामारी की चपेट में आये हैं, इनमें 1,72,69,076 लोगों ने महामारी को मात दी है, 2,30,151 की मौत हो गयी और 35,62,715 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। राज्यों की स्थिति पर आइये एक नजर डालते हैं। महाराष्ट्र में बुधवार को 57,640 लोग संक्रमित पाए गए। 57,006 लोग रिकवर हुए और 920 की मौत हो गई। 6.41 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। केरल में 41,953 नये मरीज मिले, 23,106 स्वस्थ हुये और 58 की मौत हो गयी। 3,75,657 का इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में 50,112 नये मरीज मिले, 26,841 ठीक हो गये, 346 की मौत हो गयी और 4,87,288 का अभी इलाज चल रहा है। उत्तर प्रदेश में बुधवार को 31,111 लोग संक्रमित पाए गए। 40,852 लोग रिकवर हुए और 353 लोगों की मौत हो गई। 2.62 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में बुधवार को 20,960 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 19,209 लोग ठीक हुए और 311 की मौत हो गई। 91,859 का इलाज चल रहा है। छत्तीसगढ़ में बुधवार को 15,157 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 10,152 लोग ठीक हुए और 253 की मौत हो गई। 1.29 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में बुधवार को 12,955 लोग संक्रमित मिले। 12,995 लोग रिकवर हुए और 133 की मौत हो गई। 1.48 लाख मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मध्य प्रदेश में बुधवार को 12,319 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 9,643 लोग ठीक हुए और 71 की मौत हो गई। 89,244 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। तमिलनाडु में 23,310 नये मरीज मिले, 20,062 ठीक हुये, 167 की मौत हो गयी, 1,28,311 का इलाज चल रहा है। आन्ध्र प्रदेश में 22,204 नये मरीज मिले, 11,128 ठीक हुये 85 की मौत हो गयी, 1,70,588 का इलाज चल रहा है। ये वे वे राज्य हैं जहां पिछले 24 घण्टे में 20 हजार से ज्यादा नये मरीज मिले हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।