• Subscribe Us

logo
23 अप्रैल 2024
23 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

शेल्टर हाउस से दो लड़कियां गायब, जांच शुरू

Posted on: Thu, 25, Oct 2018 9:27 AM (IST)
शेल्टर हाउस से दो लड़कियां गायब, जांच शुरू

गाजियाबाद के शेल्टर हाउस से दो लड़कियां गायब हैं। बताया जा रहा है वे यहां से भाग गयी हैं। यहां इंदिरापुरम के कनावनी में शेल्टर हाउस है जहां के मैनेजर ने इंदिरापुरम पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां 17 अक्टूबर को गाजियाबाद की जीआरपी थाना पुलिस को रेलवे स्टेशन पर मिली थी। पुलिस ने इनको सीडब्ल्यूसी कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश के बाद इन दोनों नाबालिग लड़कियों को इस शेल्टर होम में रखा गया था। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी Lucknow: विसरा रिपोर्ट के मुताबिक जहर से नही हुई मुख्तार अंसारी की मौत