• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

आजमगढ़ में निहुआ की शानदार जीत, BSP बनी BJP की जीत का कारण

Posted on: Mon, 27, Jun 2022 9:59 AM (IST)
आजमगढ़ में निहुआ की शानदार जीत, BSP बनी BJP की जीत का कारण

लखनऊः आजमगढ़ की सभी 10 विधानसभा सीटों पर सपा के विधायकों का कब्जा है। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भी सपा के ही पाले में है। बावजूद इसके लोकसभा उपचुनाव में सपा को अपने ही गढ़ में मुंह की खानी पड़ी। 2014 में मुलायम सिंह यादव और 2019 में अखिलेश यादव को जनता ने अपना सांसद चुना। चुनावी वादों पर उन्होंने भरोसा किया। लेकिन जनता को रिटर्न गिफ्ट यानी किए हुए वादों पर बहुत ज्यादा काम होते नहीं दिखे।

नतीजा, सपा के गढ़ में भाजपा ने सेंधमारी की। रोचक ये भी है कि निरहुआ ने लोकसभा चुनाव 2019 की तुलना में कम वोट पाए। लेकिन, फिर भी जीत गए। 2014 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव को 340306 मत मिले थे। जबकि, भाजपा प्रत्याशी रमाकांत यादव को 277102 मत मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी बसपा प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्‌डू जमाली को 266528 मत मिले थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा राष्ट्रीय लोक दल व कांग्रेस के समर्थन हासिल करने के बावजूद जहां सपा ने 621578 मत हासिल किए थे।

वहीं भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 361704 वोट पा सके थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव को मिले मतों से 21000 ज्यादा था। 2022 के लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को 312768 मत, सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 304088 मत, जबकि बसपा प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्‌डू जमाली को 266210 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी निरहुआ ने 8679 मतों से जीत दर्ज करके सैफई परिवार से अपना हिसाब चुकता कर लिया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।