• Subscribe Us

logo
19 अप्रैल 2024
19 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

कोरोना गया नही है, 9 राज्यों में रोजाना मिल रहे हैं 1 हजार से ज्यादा मरीज

Posted on: Wed, 28, Jul 2021 1:10 PM (IST)
कोरोना गया नही है, 9 राज्यों में रोजाना मिल रहे हैं 1 हजार से ज्यादा मरीज

नई दिल्लीः देशभर में रोजाना कोरोना के लगभग नये 40 हजार मामले आ रहे हैं। कुछ राज्यों में स्थिति खराब होती जा रही है। 9 राज्यों में 1000 से ज्यादा मरीज रोज मिले रहे हैं। मंगलवार को देशभर में 42,971 नये मामले सामने आये, वहीं पहले से इलाज करा रहे 41,653 लोग ठीक हो गये और 641 की जान चली गयी। 3,93,343 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है।

जिन 9 राज्यों में रोजाना 1000 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं, आइये वहां के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं। केरल में 22,129 नये मरीज मिले, पहले से इलाज करा रहे 13,415 मरीज ठीक हो गये, 156 कीम ौत हो गयी और 1,45,367 का अभी इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र 6,258 नये मरीज मिले, 12,645 ठीक हुये, 254 कीम मौत हुई और 82,08ध्2 का अभी इलाज चल रहा है। कर्नाटक में 1,501 नये मरीज मिले, 2,039 ठीक हुये, 32 की मौत हुई और 22,487 का इलाज चल रहा है। तमिलनाडु में 1,767 नये मरीज मिले, 2,312 ठीक हुये, 29 की मौत हो गयी। 22,188 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

आन्ध्र प्रदेश में 1,540 नये मरीज मिले, 2,304 ठीक हुये और 19 की मौत हो गयी, 20,965 का अभी इलाज चल रहा है। ओडिशा में 1,629 नये मरीज मिले, 1,969 ठीक हुये, 60 की मौत हो गयी और 15,777 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। असम में 1,436 मरीज मिले, 1,312 ठीक हुये और 18 की मौत हो गयी, 13,688 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। मणिपुर में 1,165 नये मरीज मिले, 876 ठीक हुये और 11 की मौत हो गयी। 10,802 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। मिजोरम में 1,118 नये मरीज मिले, 322 ठीक हो गये और 2 की मौत हो गयी। 10,198 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।