• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कांग्रेस नेत्री समेत दो की हत्या

Posted on: Sun, 10, Dec 2017 9:45 AM (IST)
कांग्रेस नेत्री समेत दो की हत्या

बलियाः यूपी के बलिया जिले मे कांग्रेस नेता समेत 2 महिलाओं की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि 65 वर्षीय कांग्रेस नेत्री लीलावती चौबे और एक अन्य महिला की सिर पर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई। दूसरी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह दूधवाला लीलावती के आवास पर पहुंचा तो वहां का नजारा बहुत ही भयानक था। महिलाओं का शव क्षत विक्षत पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस उप महानिरीक्षक विजय भूषण और एसपी अनिल कुमार के साथ ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।