• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

लखनऊ महानगर के निवर्तमान अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव सहित दर्जनों ने छोड़ी ‘आप’ अब कांग्रेस के साथ

Posted on: Thu, 09, Feb 2023 9:18 AM (IST)
लखनऊ महानगर के निवर्तमान अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव सहित दर्जनों ने छोड़ी ‘आप’ अब कांग्रेस के साथ

लखनऊ। कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी लखनऊ के निवर्तमान अध्यक्ष, विधानसभा प्रत्याशी अमित श्रीवास्तव त्यागी ने आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, मीडिया संयोजक अशोक सिंह के समक्ष प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने अमित श्रीवास्तव त्यागी का फूल माला से भव्य स्वागत करते हुए उनके गले में तिरंगा पट्टी पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल मध्य जोन के अध्यक्ष राजेश सिंह काली ने किया। अमित श्रीवास्तव त्यागी के साथ फखरूल इस्लाम, किशवर जहां, अमित सिन्हा, एडवोकेट अभय सिंह अप्पी, मो0 दिलशाद, शील कुमार, पवन श्रीवास्तव, सुनील कुमार गौतम, सुरेश लोधी, रईस इस्लाम, रूही रिज़वान, रफीक मलिक, मो0 शानू, विनोद सिंह, निजामुद्दीन, जेबा मलिक, शन्नो, सूरज कुमार पाल, शहनूर, विजय सागर, सहित जनपद बस्ती से आये सतीश कुमार सिंह के साथ आकाश पाण्डेय, अजीत कुमार, श्रीमती जयश्री मौर्या ने भी कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश महासचिव प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह ने अपने सम्बोधन में अमित श्रीवास्तव त्यागी का स्वागत करते हुए कहा कि आज देश में नफरत एवं विघटन की राजनीति हो रही है। जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाकर उन्हें जाति-धर्म के नाम पर आपस में लड़ाने का प्रयास किया जा रहा। पीड़ित जनता की समस्याओं को जानने एवं समझने के उद्देश्य से ही हमारे नेता राहुल गांधी जी द्वारा ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ निकाली गई। हम सभी को उनके संकल्पों के साथ आगे बढ़ते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है। मैं पूरी आशा करता हूं कि राहुल गांधी की आशाओं के अनुरूप कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था रखते हुए अमित श्रीवास्तव त्यागी कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में राष्ट्रीय शोषित समाज पाटी नेताओं का जमावड़ा 31 को प्रवक्ता सुभाष चन्द्र शुक्ल के निधन पर शोक Lucknow: जो हुकूमत जिंदगी की रक्षा न कर सके उसे सत्ता में रहने का हक नही- अखिलेश BIHAR - Darbhanga: हैवान पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चियों को उतारा मौत के घाट DELHI - New Delhi: स्पा सेण्टर में अर्धनग्न पहुचे पुलिसवाले, कहा वो वाली सर्विस दो जम्मू एवं कश्मीर के रामबन में 300 फिट खाई में गिरी कार, 10 की मौत, पीएम ने जताया दुख 31 मार्च को रैली में जुटेंगे इण्डिया गठबंधन के दिग्गज