• Subscribe Us

logo
24 अप्रैल 2024
24 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सभी सीटें जीतेगी कांग्रेस

Posted on: Fri, 30, Oct 2020 9:44 PM (IST)
सभी सीटें जीतेगी कांग्रेस

देवरिया ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललितेश पति त्रिपाठी जो पूर्व कांग्रेसी नेता स्व कमलापति त्रिपाठी के पौत्र है ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी पुरानी पार्टी है। जिसने देश को आजादी दिलाने काम किया है। कांग्रेस पार्टी का मजबूत जनाधार है। पार्टी सातों उपचुनाव में जीत हासिल करेगी। श्री त्रिपाठी कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी के चुनावी भ्रमण के बाद पत्रकारो से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कई दशक से कांग्रेस सत्ता से बाहर है जिसे मजबूत करने के लिए कांग्रेस ने गाव की तरफ अपना कदम बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि हम गांव के पुराने कार्यकर्ता को सम्मान और सहेजने का काम करेंगे। हमारी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का पुरा ध्यान है कि कांग्रेस का जो बुनियादी ढांचा गांव मे था उसे फिर से मजबूत करने का काम शुरू कर दिया गया है जिससे पार्टी को एक नई ऊर्जा मिल रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: नारायण के मौत मामले में बसपा नेता दयाशंकर मिश्र ने किया परिजनों को मुआवजा देने की मांग Lucknow: अमेठी से राहुल, रायबरेली से प्रियंका गांधी का चुनाव लड़ना तय RAJASTHAN - Hanumangarh: पीएचईडी एईएन ने जलदाय कर्मियों को लगाई फटकार