• Subscribe Us

logo
25 अप्रैल 2024
25 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

भूपेंद्र पटेल आज गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे

Posted on: Mon, 13, Sep 2021 9:31 AM (IST)
भूपेंद्र पटेल आज गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे

गुजरात डेस्कः डैमेज कण्ट्रोल के लिये भाजपा ने एक बार फिर पुराना इतिहास दोहराया और अगले साल होने वाले असकंबली इलेक्शन से पहले ही मुख्यमंत्री बदल दिया। विजय रुपाणी के इस्तीफे के 24 घंटे में गुजरात के नए मुख्यमंत्री पर फैसला हो गया है। भाजपा ने एक बार फिर चौंकाते हुए भूपेंद्र रजनीकांत पटेल को राज्य का अगला सीएम चुना है।

चौंकाया इसलिए, क्योंकि पहली बार विधायक बने पटेल का नाम मुख्यमंत्री की रेस में कभी सामने नहीं आया था। विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने उनके नाम का ऐलान किया। भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद ​भूपेंद्र पटेल ने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा का तहे दिल से आभार जताता हूं। विकास के जो काम बाकी हैं, उन्हें बिना रुके आगे बढ़ाएंगे। हम संगठन को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। इसके बाद भूपेंद्र पटेल राज्यपाल से भी मिले। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने बताया कि भूपेंद्र पटेल सोमवार को गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आटो चालक, खलासी ने मिलकर उड़ाया दो लाख का जेवर