• Subscribe Us

logo
19 अप्रैल 2024
19 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सांसद ने कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Posted on: Tue, 25, Dec 2018 9:50 PM (IST)
सांसद ने कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण

अयोध्या (प्रभाकर चौरासिया) अटल बिहारी बाजपेई का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। अयोध्या भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने 2 करोड़ 60 लाख की 40 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई ऐसे स्वभाव व चरित्र के व्यक्ति थे कि जिनके कारण समूचा जनमानस उनके लिए श्रद्धा का भाव रखता है। उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। हम सब श्रद्धा अटल बिहारी वाजपेई की विचारधारा और उनके भाव के प्रति पूरी निष्ठा भाव से समर्पित हैं। इस अवसर पर उन्होंने बताया की परिक्रमा मार्ग जिसके एक तरफ कचेहरी और बहुत सारी कोर्ट हैं और दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन इसलिये सड़क पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा रहता है।

उस रोड को फोरलेन बनने का प्रस्ताव है पर कुछ जमीनें रेल की है जिसकी मांग रेलवे बोर्ड से की गई है। उसकी मंजूरी मिलते ही परिक्रमा मार्ग को फोरलेन में बदलने का काम शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 22 जनवरी को नितिन गडकरी का अयोध्या दौरा प्रस्तावित है जिसमें 84 कोसी परिक्रमा, सरयू पर बैराज और अयोध्या से काशी की फोरलेन सड़क का भी शिलान्यास होना है। कार्यक्रम में मुख्य रुप से सांसद लल्लू सिंह के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश पांडे बादल, विधायक वेद प्रकाश गुप्ताभाजपा नगर अध्यक्ष जयशंकर श्रीवास्तव एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोगों की उपस्थिति रही।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।