• Subscribe Us

logo
20 अप्रैल 2024
20 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

रोज नये रिकार्ड बना रहा है कोरोना, 24 घण्टे में 1,26,265 नये मरीजों की पहचान हुई, 684 की मौत

Posted on: Thu, 08, Apr 2021 8:04 AM (IST)
रोज नये रिकार्ड बना रहा है कोरोना, 24 घण्टे में 1,26,265 नये मरीजों की पहचान हुई, 684 की मौत

नर्द दिल्लीः देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। आंकड़ों का नया रिकार्ड बन रहा है। बुधवार को 1,26,265 नये मरीजों की पहचान हुई, 59,132 ठीक हुये और 684 को जान चली गयी। अभी 9,05,021 मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में अब तक कुल 1,29,26,061 लोक संक्रमित हुये हैं, इनमें 1,18,48,905 ठीक हुये और 1,66,892 की मौत हो गयी।

कोरोना की दूसरी लहर पहले से ज्यादा खतरनाक बताई जा रही है। मुंबई में वैक्सीन का संकट गहराता नजर आ रहा है। आईआईटी रूड़की के 60 छात्र संक्रमित मिले हैं, यहां 5 छात्रावासों को सील कर दिया गया है। आइये उन राज्यों की स्थिति जानते हैं जहां कोरोना ने सबसे ज्यादा तबाही मचा रखी है। उत्तर प्रदेश में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति समेत 38 डॉक्टर और 3 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। सभी को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थीं।

महाराष्ट्र में बुधवार को 59,907 नए मरीज मिले। 30,296 मरीज ठीक हुए और 322 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 31.73 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 5.01 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में बुधवार को 5,506 नए केस आए। 3,363 मरीज ठीक हुए और 20 संक्रमितों की मौत हुई। 19,455 का इलाज चल रहा है। मध्यप्रदेश में बुधवार को 4,043 नए मरीज मिले। 2,126 लोग ठीक हुए, जबकि 13 की मौत हुई। 26,059 लोगों का इलाज चल रहा है। गुजरात में बुधवार को 3,575 नए कोरोना मरीज मिले। 2,217 मरीज ठीक हुए।

जबकि 22 की मौत हुई। 18,684 लोगों का इलाज चल रहा है। पंजाब में बुधवार को 2,997 नए मरीज मिले। 2,959 ठीक हुए, जबकि 63 की मौत हुई। 25,855 लोगों का इलाज चल रहा है। राजस्थान में बुधवार को 2,801 संक्रमितों की पहचान हुई। 851 मरीज ठीक हुए और 12 लोगों की मौत हुई। 18,146 मरीजों का इलाज चल रहा है। यूपी में बुधवार को 5,928 नए संक्रमित मिले हैं। 30 मरीजों की मौत हुई। प्रदेश में एक्टिव केस बढ़कर 27,509 हो गए हैं। राजधानी लखनऊ में गुरुवार से नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। यह रात 9 से सुबह 6 बजे तक रहेगा। यहां 15 अप्रैल तक स्कूल भी बंद रहेंगे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।