• Subscribe Us

logo
28 मार्च 2024
28 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

चन्द्रगुप्त महिला महाविद्यालय में सुरक्षा से जुडे मद्दों पर चर्चा

Posted on: Mon, 26, Oct 2020 5:08 PM (IST)
चन्द्रगुप्त महिला महाविद्यालय में सुरक्षा से जुडे मद्दों पर चर्चा

बनकटी, बस्तीः मथौली स्थित चन्द्रगुप्त प्रभावंश महिला महाविद्यालय में सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिलाओं की सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जूम वेबिनार के माध्यम से छात्राओं को महिला सुरक्षा से सम्बंधित कानूनों की जानकारी दी गयी। प्रबन्धक डॉ अनिल कुमार मौर्य ने आधुनिक समाज में महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि किसी भी सभ्य समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इस पर विमर्श अत्यंत आवश्यक है। प्राचार्य डॉ अनिता मौर्य ने महिला सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा बनाये गए कानूनों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जागरूक होने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता विवेकानंद शुक्ल ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से सम्बंधित केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे विधिक प्रयासों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में कहीं भी महिलाओं पर अत्याचार हो तो वे एक जागरूक नागरिक की तरह आवाज उठाना सीखें। इस अवसर पर डॉ सुनील कुमार, श्रीमती सरोज मौर्य विजय कुमार यादव, सुधीर मोहन त्रिपाठी, ज्योति पाल, श्रृंखला पाल, नीलम गुप्ता और श्रेया ने भी छात्राओं को जानकारी मुहैया कराई।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: घर में आग लगाने के मामले में दोष सिद्ध होने पर अभियुक्त को 10 साल की सजा व 10 हजार का अर्थदण्ड प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप दोषी को 10 साल की सजा, 22 हजार का अर्थदण्ड पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर पुलिस चौकी से मात्र 300 मीटर की दूरी पर चोरों ने उड़ाए जेवर पत्रकार के पितृशोक पर साथियों ने व्यक्त की शोक संवेदना बनकटी के बजहा उपकेन्द्र से 29 मार्च को बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति पुस्तकें सैद्धान्तिक ज्ञान देती हैं, भ्रमण व्यवहारिक- बीईओ नगरपालिका के पेंशनर्स ने मण्डलायुक्त से वार्ता के बाद स्थगित किया धरना धूमधाम से मना सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल का 25 वां स्थापना दिवस DELHI - New Delhi: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में यूपी की पहली महिला प्रत्याशी राहुल गांधी की यात्रा का असर, अग्निवीर योजना में बदलाव को राजी हुये रक्षामंत्री