• Subscribe Us

logo
26 अप्रैल 2024
26 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

लड़कियों की सुरक्षा के लिये दिल्ली की 2 छात्राओं ने तैयार की ‘सेफ्टी जींस’

Posted on: Fri, 10, Mar 2023 10:11 AM (IST)
लड़कियों की सुरक्षा के लिये दिल्ली की 2 छात्राओं ने तैयार की ‘सेफ्टी जींस’

नेशनल डेस्कः महिलाओं संग दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनायें कम नही हो रही हैं। न तो लोगों का महिलाओं के प्रति नजरिया बदल रहा है और न ही सरकारें इसको लेकर गंभीर हो रही हैं। इस बीच महिलाओं को ऐसी अनहोनी से बचाने के लिये दिल्ली की 2 छात्राओं ने सेफ्टी जींस तैयार की है। ब्लूटूथ नैनों डिवाइस तकनीक से ये जींस मेरठ की बहू और दिल्ली में मैक्सफोर्ट स्कूल की शिक्षिका नीलम सिंह पवार की गाइडेंस में तैयार हुई है।

इस जींस के पीछे बेस प्लान ये हैं कि मुसीबत महसूस होने पर महिलाएं अपने जींस में लगे बटन की मदद से परिजन और पुलिस को सूचना भेज सकेंगी। नीलम कहती हैं अगर कंपनियों से या सरकार से उन्हें सहयोग मिला तो वो अपने प्रोडक्ट को बाजार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए लॉन्च कर सकती हैं। नीलम दिल्ली मैक्सफोर्ट स्कूल में साइंस एचओडी है। नीलम की गाइडेंस में उनके स्कूल की 2 स्टूडेंट्स कशिश और रिदिमा दयाल ने मिलकर इस सेफ्टी जींस को तैयार किया है।

इस विमेंस सेफ्टी एंटी रेप ब्लूटूथ जींस माना है। जींस के बटन पर एक ब्लूटूथ नैनों डिवाइस लगी है। जो दिखने में एक बटन जैसी लगती है। इस ब्लूटूथ डिवाइस को अपने मोबाइल फोन से कनेक्ट रखना है। जब भी कोई मुसीबत में है तो फौरन जींस के बटन को टच करें। बटन टच करते ही ब्लूटूथ एक्टिवेट हो जाएगी। यह ब्लूटूथ आपके मोबाइल फोन से आपकी लोकेशन और 3 नंबरों पर अलर्ट सेंड कर देगा। इस अलर्ट के जाते ही तुरंत आपके परिचित जान जाएंगे कि आप किसी अनहोनी या मुसीबत में फंसी हैं। आपकी लोकेशन उन्हें मिल जाएगी। इससे आपको खोजना आसान होगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।