• Subscribe Us

logo
24 अप्रैल 2024
24 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

आस्था के सागर में उमड़ा जनभावनाओं का सैलाब

Posted on: Wed, 14, Nov 2018 8:27 AM (IST)
आस्था के सागर में उमड़ा जनभावनाओं का सैलाब

सिलीगुड़ी (पवन शुक्ल) सूर्य उपासना का पर्व छठ आज अस्ताचल गामी सूर्य के अर्घ्य के सात परवान चढ़ गया। मूलतः बिहार से शुरु हुए इस पर्व का महत्व आज भारत समेत दुनिया के कुछ देशों में भी मनाया जा रहा है। नहाय-खाय, खरना से शुरुआत होने वाले छठ पर्व को आज अस्ताचलगामी सूर्य के अर्घ्य में आज सिलीगुड़ी के विभिन्न घाटो पर आस्था के सागर में जनभावनाओं का सैलाब उमड़ पडा। सिलीगुड़ी के महानंदा तट पर चहुंओर छठ के गीतों की गूंज और अपने छठ घाट को बेहतर बनाने की होड मे पूरा हिंदी भाषी समाज पिछले कई दिनों से जी तोड मेहनत कर रहा था। महानंदा तट के लाल निरंजन घाट, व संतोषीनगर, प्रधाननगर, सालूगाढ़ा समेत पूरे सिलीगुड़ी में छठ महापर्व की आस्था में डूबा नजर आया। वही दार्जिलिंग, सिक्किम, रंगपो, गंगटोक, जलपाईगुड़ी समेत पूरे उत्तर बंगाल में छठ की धूम रही। जबकि बंगाल की राजधानी कोलकाता मे भी सागर समेत विभिन्न जगहों पर छठ पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऊधर असम की राजधानी गुवाहटी में भी ब्रह्मपुत्र के पावन तट पर छठ महापर्व की घूम है। बुधवार को उगते सुर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलायें अपना व्रत तोड़ेंगी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: नारायण के मौत मामले में बसपा नेता दयाशंकर मिश्र ने किया परिजनों को मुआवजा देने की मांग संत निरंकारी मिशन ने आयोजित किया रक्तदान शिविर भाजपा विधायक के कार्यालय पर ईडी का छापा आयुष के क्षेत्र में भाजपा ने किया अच्छा काम, जिला आयुष चिकित्सा ऐसोसिएशन ने दिया समर्थन इंटरनेट पर काम कर रहे मनरेगा मजदूर, सरकारी धन डकार रहे प्रधान सरकार ने परिषदीय विद्यालयों को प्रयोगशाला बनाकर रख दिया है, तेज में झुलस रहे मासूम रात 10 बजे के बाद डीजे बजा तो नपेंगे आयोजक, डीजे और मैरेज हाल संचालक Lucknow: अमेठी से राहुल, रायबरेली से प्रियंका गांधी का चुनाव लड़ना तय मुजफ्फरनगर में स. मत्स्य अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार पत्नी की सड़क हादसे में मौत, पति ने भी खत्म की जीवनलीला मंजूर नही थी दूसरी लड़की से शादी, प्रेमिका ने प्रेमी पर फेंका तेजाब मेडिकल कालेज के गांधी वार्ड में फंदे से लटकता मिला स्टाफ नर्स का शव हाथरस से भाजपा सांसद की हार्टअटैक से मौत, टिकट कटने का था टेंशन RAJASTHAN - Hanumangarh: पीएचईडी एईएन ने जलदाय कर्मियों को लगाई फटकार