• Subscribe Us

logo
26 अप्रैल 2024
26 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
समाचार > अंतरराष्ट्रीय

रणवीर को पसंद करती हैं प्रियंका, बताया बहुत क्यूट

Posted on: Thu, 25, May 2017 11:55 AM (IST)
रणवीर को पसंद करती हैं प्रियंका, बताया बहुत क्यूट

लॉस एंजिलिसः प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उसे अपने सह-कलाकार और दोस्त रणवीर सिंह के बागी तेवर पसंद हैं. ‘लाइव विथ केली एंड रयान’ के शो पर हाल में दिखी 34 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि रणवीर बहुत क्यूट हैं। केली ने उनसे पूछा कि उनके पसंदीदा सह कलाकार कौन हैं. इसके जवाब में प्रियंका ने कहा, मेरे भारतीय सह-कलाकार. उनका नाम रणवीर सिंह है. उनके तेवर बागी हैं और हां, वह क्यूट हैं. इस पर शो की प्रस्तोता ने कहा, हां, वह बहुत आकषर्क हैं. प्रियंका और रणवीर ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘गुंडे’ और ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं। प्रियंका ‘बेवॉच’ के साथ हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं. यह फिल्म दो जून को रिलीज होगी। साभार जी न्यूज़




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।