• Subscribe Us

logo
19 अप्रैल 2024
19 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
समाचार > अंतरराष्ट्रीय

यहां लाटरी जीतने पर मिलती है लड़कियां....

Posted on: Thu, 17, Sep 2015 2:53 PM (IST)
यहां लाटरी जीतने पर मिलती है लड़कियां....

ब्राजील (माध्यम न्यूज 24) भारत में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्‍याचार की खबरें रोजाना मीडिया में आती है लेकिन दुनिया के दूसरे देशों में उनकी हालत और भी खराब है। ब्राजील के एन्क्रूजिलहादा कस्बे में लोगों को लॉटरी जीतने पर इनाम में पैसा नहीं बल्कि लड़कियां मिलती हैं।

जानकारी मुताबिक इस लॉटरी में मर्द अलग-अलग नंबर के टिकट खरीदते हैं जिनकी कीमत 5 पाउंड होती है। जब इनाम खुलता है तो जीतने वाले को एक युवा लड़की मिलती है जिससे वो संबंध बना सकता है। इनमें सबसे महंगे टिकट पर इनाम के तौर पर वर्जिन लड़कियां भी इनाम में मिलती हैं। लेकिन इसके लिए मर्दों को ज्‍यादा कीमत वाले टिकट खरीदने होते हैं।

दावा किया जा रहा है कि गांव में एक साप्‍ताहिक बिंगो नाइट का आयोजन भी किया जाता है जहां पेडोफिल्‍स कम उम्र की लड़कियों से संबंध बनाने के लिए यह गेम खेलते हैं। इस तरह के चैंकाने वाले दावों के बाद पुलिस अब मामलें की जांच में लगी हुई है। पुलिस के मुताबिक इस तरह के मामलें काफी हैरान करने वाले हैं। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई की जाएगी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।