• Subscribe Us

logo
26 अप्रैल 2024
26 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

इलाहाबाद में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

Posted on: Wed, 17, Oct 2018 7:50 PM (IST)
इलाहाबाद में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

इलाहाबादः इलाहाबाद के कैंट थाना क्षेत्र में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल परिसर में हिस्ट्रीशीटर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर अभियुक्तों को शीघ्र पकड़ने का दावा किया है। रेडियो स्टेशन चौराहे के पास दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया था।

रात 8 बजे के करीब नीरज वाल्मीकि पंडाल के बाहर बने फूड स्टाल के पास कुर्सी पर बैठा था। इस दौरान 4 युवक पहुंचे जिसमें से एक नीरज के पास आया, जबकि 3 कुछ दूर खड़े रहे। युवकों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी और एक बम भी फेंका। गोली लगते ही नीरज घायल होकर गिर गया। घटना की सूचना पर कैंट थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नीरज को उपचार के लिए तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।