• Subscribe Us

logo
26 अप्रैल 2024
26 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

शराबी पति को उतारा मौत के घाट

Posted on: Sun, 15, May 2022 7:37 AM (IST)
शराबी पति को उतारा मौत के घाट

आगरा, 14 मई। खेरागढ़ के थाना बसई जगनेर के गुगावंद में बीती रात शराबी पति से परेशान पत्नी ने धारदार हथियार से उसपर पर हमला बोल दिया। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए आगरा ले गए, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी पत्नी की तलाश कर रही है। बताया गया कि रात करीब 9 बजे 35 वर्षीय देवेंद्र घर पर शराब पीकर पहुंचा।

पति के शराब पीकर घर पर पहुंचने पर पत्नी गिरजा देवी आक्रोशित हो गई। उसने पति को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया, जिससे दोनों में विवाद बढ़ गया। इसी बीच पत्नी के हाथ धारदार हथियार लग गया। जिससे उसने ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। पत्नी के हमले से पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर अन्य परिजन और ग्रामीण पहुंच गए।

घायल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए आगरा ले गए। आगरा अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, देवेंद्र शराब का आदी था, जिससे आए दिन पति पत्नी में झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार को उसने घर के कुछ बर्तन आदि सामान बेचकर शराब पीकर घर पहुंचा था। यह बात पत्नी गिरिजा के सिर से ऊपर चली गई और उसने पति पर हमला कर दिया। बता दें कि मृतक देवेंद्र के तीन बच्चे हैं, जिसमें सबसे बड़ा बेटा 11 सास, छोटा बेटा 9 साल और 7 वर्षीय बेटी है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।