• Subscribe Us

logo
23 अप्रैल 2024
23 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

चुनाव निकट देख ध्रुवीकरण में जुटी भाजपा- संजय सिंह

Posted on: Fri, 03, Dec 2021 10:51 PM (IST)
चुनाव निकट देख ध्रुवीकरण में जुटी भाजपा- संजय सिंह

लखनऊ 3 दिसंबर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश में चुनाव आते ही भाजपा सरकार फिर धर्म और जाति की बात करने लगी है। सरकार के मंत्री धु्रवीकरण की कोशिश करने में जुट गए हैं जो सरकार की विफलता को ही दर्शाता है। ज्यादातर मंत्री अपने मंत्रालय में किए गए कामों को बताने में फेल है। क्योंकि उनके मंत्रालय में सही ढंग से काम नहीं हुआ है और ही ना ही निर्धारित लक्ष्य पूरा किया गया है।

सरकार रोजगार देने के लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाई। पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर सड़कों में गड्ढे तक नहीं भरवा पाए। अपने मंत्रालय की उपलब्धि बताने के बजाय पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर चुनावी मोड में आ गए हैं और ध्रुवीकरण की कोशिश में लगे हैं। महंगाई चरम पर है, किसान को लागत मूल्य नहीं मिल रहा है। लोगों की कमाई कम हो गई है और महंगाई बहुत बढ़ गई है मगर सरकार का ध्यान जनता के कल्याण के बजाय चुनाव प्रचार पर है। इन सारे मुद्दों पर सिर्फ प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस मुखर है, सड़कों पर लड़ रही है। कांग्रेस के 18,500 कार्यकर्ता विगत वर्षों में जेल गए। कोरोना काल में कांग्रेस ने घर वापसी कर रहे प्रवासियों को रेल और बस उपलब्ध कराई।

रास्ते में प्रियंका गांधी के आदेशानुसार भोजन और दवा का भी इंतजाम किया। अब उत्तर प्रदेश चुनाव में प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं के लिए और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए प्रियंका गांधी द्वारा प्रतिज्ञा ली गई हैं, जिन पर बसपा सुप्रीमो मायावती जी ने सवाल उठाया है। वह दुर्भाग्यपूर्ण है। क्योंकि कांग्रेस पिछले साढे़ 4 साल से उत्तर प्रदेश में लगातार जनता के लिए काम कर रही है और सरकार बनने पर जो प्रतिज्ञाएं प्रियंका गांधी वाड्रा जी ने ली है उसे पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। मायावती जी विपक्ष में है, उन्हें कांग्रेस के बजाय भाजपा सरकार पर सवाल करना चाहिए।

जाति और धर्म के आधार पर वोट पाने वाले जनता के प्रति जवाबदेह नहीं होते। भाजपा, सपा और बसपा तीनों ही दल जाति के वोटों के आधार पर सत्ता में आए। जाति और धर्म की राजनीति करते रहे, इसलिए निरंकुश रहे। जनता के प्रति जवाबदेह नहीं रहे। प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस मुद्दों की बात कर रही है।उत्तर प्रदेश के विकास की बात कर रही है। सड़कों पर लड़ाई लड़ रही है। इसलिए हमें उम्मीद है कि जनता का विश्वास जीतने में हम कामयाब होंगे और सरकार बनाएंगे। सरकार बनाने पर कांग्रेस अपनी प्रतिज्ञाएं पूरी करेगी और उत्तर प्रदेश का विकास करेगी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी मुफ्त राशन के साथ रोजगार की भी गारण्टी दे रही कांग्रेस- अशोक श्रीवास्तव Gorakpur: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की हुई समीक्षा Lucknow: विसरा रिपोर्ट के मुताबिक जहर से नही हुई मुख्तार अंसारी की मौत दो युवकों के झगड़े में बीचबचाव करने गये युवक को लगी गोली पंचर होने के काद पेड़ से टकराई हाईस्पीड कार, 4 की मौत, 2 घायल DELHI - New Delhi: केजरीवाल को दी गई इंसुलिन