• Subscribe Us

logo
20 अप्रैल 2024
20 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

काजल का हत्यारा, 1 लाख का इनामी विजय प्रजापति एनकाउण्टर में मारा गया

Posted on: Fri, 10, Sep 2021 5:43 PM (IST)
काजल का हत्यारा, 1 लाख का इनामी विजय प्रजापति एनकाउण्टर में मारा गया

गोरखपुरः जिले की पुलिस ने काजल हत्याकांड में फरार चल रहे एक लाख के इनामी बदमाश विजय प्रजापति को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ पुलिस व स्वॉट की संयुक्त टीम के साथ गगहा इलाके में गोबरहिया पुलिया के पास हुई। पुलिस से चैतरफा घिरने के बाद उसने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी फायरिंग में उसे गोली लगी और घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस वालों ने उसे दबोचते हुए तत्काल अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। काजल हत्याकांड के बाद गोरखपुर पुलिस ने विजय पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ में विजय का एक साथी मौके से भाग निकला। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है। गगहा इलाके के जगदीश पुर भलुवान निवासी राजीव नयन सिंह का अपने ही गांव के शातिर अपराधी विजय प्रजापति से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था। इसे लेकर 21 अगस्त की रात करीब 11.30 बजे विजय प्रजापति राजीवन नयन सिंह के दरवाजे पर चढ़कर राजीव नयन सिंह को मारने लगा।

शोर सुनकर 16 वर्षीय पुत्री काजल सिंह घर से बाहर निकल आई और अपने पिता को पिटता देख मोबाइल में वीडियो बनाने लगी। नाराज होकर विजय ने काजल के पेट में गोली मार दी और उसका मोबाइल छिनकर साथियों संग फरार हो गया। घायल काजल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां उसकी हालत काफी नाजुक होने के कारण लखनऊ केजीएमसी रेफर कर दिया गया। घटना के 6 दिन बाद भी पेट से गोली नहीं निकाली जा सकी थी। 26 अगस्त की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसी के बाद पुलिस विजय की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: योग और आयुर्वेद से ही जीवन सम्भव : कर्नल के सी मिश्र रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, मवेशी की झुलसने से भी मौत, गृहस्थी जलकर राख बस्तीः यूपी बोर्ड में हरैया क्षेत्र का परचम पीहू चौहान, वैभव गुप्ता ने टॉप किया यूनिक साइंस एकेडमी Lucknow: UP में सबसे ज्यादा 65.95% वोटिंग GUJRAT - Bharuch: मान गये कांग्रेस के नाराज नेता, गठबंधन प्रत्याशी को दिया सर्मथन बेटे की चप्पल नहर से निकालने के प्रयास में बाप ने गंवाई जान