• Subscribe Us

logo
19 अप्रैल 2024
19 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
समाचार > अंतरराष्ट्रीय

शॉपिंग मॉल में लगी आग, 37 की मौत

Posted on: Mon, 26, Mar 2018 9:07 AM (IST)
शॉपिंग मॉल में लगी आग, 37 की मौत

मास्कोः साइबेरिया के केमरोवो शहर में रविवार को एक शॉपिंग मॉल में लगी आग के कारण कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई। रूसी समाचार एजेंसियों ने स्थानीय प्रशासन के हवाले से आज इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसियों के मुताबिक आग के कारण मॉल में फंसे हुये 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस शॉपिंग मॉल में सिनेमाघर, रेस्तरां और कई दुकानें हैं

रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार मास्को से 3,600 किलोमीटर दूर केमरोवो शहर के‘विंटर चेरी मॉल’की चौथी मंजिल पर आग लग गयी जिसमें कम से कम 37 लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में घायल कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में आग से बचने के लिए कुछ लोग मॉल की खिड़कियों से छलांग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही मॉल से धुंऐ का गुब्बारा निकलते हुए भी दिखा। माध्यम पंजाब केसरी




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: दस्तक अभियान 30 अप्रैल तक जमीन खरीद फरोख्त मामले में 24 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज UTTARANCHAL - Udhamsingh Nagar: शादी समारोह के बाद शादी के जोड़े में सीधे मतदान केन्द्र पहुंची युवती