• Subscribe Us

logo
28 मार्च 2024
28 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

धरने से पहले धरे गये कांग्रेसी नेता

Posted on: Mon, 27, Mar 2023 10:07 AM (IST)
धरने से पहले धरे गये कांग्रेसी नेता

भरुच, गुजरात (बीके पाण्डेय)। राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्यवाही के विरोध में भरुच जिला कांग्रेस समिति की ओर से संकल्प धरने के कार्यक्रम में आने से पहले ही कांग्रेसी नेताओ को पुलिस ने धर लिया। रविवार की सुबह 11 बजे सेवाश्रम अस्पताल परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें हिस्सा लेने के लिए आये कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने कार में से उतरते ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़ कर लाये गये कांग्रेसी नेताओं को पुलिस लाईन्स में रखा गया जहाँ कांग्रेस नेताओ ने गांधी जी के चित्र को सामने रखकर धरना दिया। गिरफ्तारी से पहले कांग्रेसी नेताओ की पुलिस के साथ चकमक भी देखने को मिली। पुलिस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष परिमल सिंह रना के साथ अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: घर में आग लगाने के मामले में दोष सिद्ध होने पर अभियुक्त को 10 साल की सजा व 10 हजार का अर्थदण्ड प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप दोषी को 10 साल की सजा, 22 हजार का अर्थदण्ड पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर पुलिस चौकी से मात्र 300 मीटर की दूरी पर चोरों ने उड़ाए जेवर DELHI - New Delhi: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में यूपी की पहली महिला प्रत्याशी