• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अयोध्या में भयानक हादसा, क्रेटा कार और जाइलो की भिड़त 3 की मौत, 6 घायल

Posted on: Sat, 18, Jun 2022 9:59 AM (IST)
अयोध्या में भयानक हादसा, क्रेटा कार और जाइलो की भिड़त 3 की मौत, 6 घायल

अयोध्या, ब्यूरोः 27 सवारियों से भरी बस में पीछे से क्रेटा कार और जाइलो की भेलसर चौराहे पर आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक परिवार की 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में मां और दो मासूम बेटियां शामिल हैं। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। सभी मृतक गोंडा जिले के बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया। सभी घायलों का इलाज हो रहा है।

घटना रूदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर चौराहे पर स्थित राम नरेश होटल के सामने की है। जहां लखनऊ से अयोध्या की तरफ आ रही बस भेलसर चौराहे पर सवारियां उतार रही थीं। तभी पीछे से आ रही क्रेटा कार बस में पीछे से घुस गई और उसके पीछे से ही जाइलो ने क्रेटा को टक्कर मार दी। दुर्घटना में गोंडा जिले के रियाज अहमद, आयशा खातून, सायमा कादरी, सिता कादरी, सना कादरी, समायरा सहित 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें इलाज के लिए ऐंबुलेंस से जिला अस्पताल अयोध्या भेजा गया। जहां पर आयशा खातून (38) सिता कादरी (10) और समायरा (2) को मृत घोषित कर दिया। ये सभी गुजरात से गोंडा जा रहे थे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।