• Subscribe Us

logo
26 अप्रैल 2024
26 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के पास आय से 24 गुना अधिक सम्पत्ति, बढ़ती जा रहीं मुश्किलें

Posted on: Thu, 21, Jan 2021 10:26 AM (IST)
बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के पास आय से 24 गुना अधिक सम्पत्ति, बढ़ती जा रहीं मुश्किलें

लखनऊः प्रयागराज के भदोही के ज्ञानपुर से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा और उनकी पत्नी के पास आय से 24 गुना ज्यादा सम्पत्ति मिली है। उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. आगरा जेल में बंद विजय मिश्रा और उनकी पत्नी रामलली मिश्रा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने के मामले में प्रयागराज के हंडिया थाने में विजिलेंस इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह की ओर से यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।

4 अक्टूबर 2019 को विजिलेंस से ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्रा और उनकी पत्नी एमएलसी रामलली के खिलाफ शिकायत की गई थी. दोनों पर लोकसेवक के पद पर रहते हुए अवैध रूप से नामी, बेनामी, चल और अचल संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा था. इसके बाद विजिलेंस की जांच में खुलासा हुआ कि इस अवधि में उनकी कुल अर्जित आया दो करोड़ 32 लाख 33 हजार 593 रुपए थी। लेकिन दोनों ने 23 करोड़ 81 लाख 98 हजार 248 रुपए खर्च किए. इस आधार पर आय से अधिक 21 करोड़, 49 लाख 45 हजार 993 रुपए अधिक पाया गया. जो कि दोनों की अर्जित आय से 924 प्रतिशत ज्यादा है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।