• Subscribe Us

logo
29 मार्च 2024
29 मार्च 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास की तबियत हिगड़ी, लखनऊ में एडमिट

Posted on: Tue, 10, Nov 2020 10:04 AM (IST)
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास की तबियत हिगड़ी, लखनऊ में एडमिट

अयोध्याः श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास (82) की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत हुई। डॉक्टरों ने उनकी जांच की। इसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाराबंकी के सफेदाबाद से लखनऊ तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि महंत नृत्य गोपालदास का कोविड टेस्ट करवाया गया था, रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया है। इससे पहले अगस्त में महंत नृत्य गोपालदास कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तब उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिकवर होने के बाद वे अयोध्या लौटे थे। महंत श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।